हल्द्वानी: गुलशन छाबड़ा और राकेश कुमार बने प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष…

खबर शेयर करें

Haldwani News: प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तराखंड के  प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा ,प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल की संस्तुति पर अपने वरिष्ठ सहयोगियों की राय से प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रांतीय पदाधिकारी की सूची जारी की है । जिसमें गुलशन छाबड़ा रुद्रपुर को प्रदेश उपाध्यक्ष, राकेश कुमार डिमरी कर्णप्रयाग को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। पिछली कार्यकारिणी में भी दोनों पदाधिकारी का संगठन में विशेष योगदान रहा है। आगे पढ़िए…

सभी मनोनीत पदाधिकारियों की नियुक्ति करतें हुए प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि राज्य में हमें मजबूती के साथ शासन प्रशासन से व्यापारियों की हर आवश्यक मांग को रखते हुए व्यापारी हितो के लिए कार्य करना होगा व सभी मनोनीत पदाधिकारीगण अपने अपने क्षेत्रों में व्यापारिक समस्याओं से प्रान्तीय कार्यालय को अवगत कराते रहेंगे। साथ ही संगठन को गतिशील बनाने के लिए सभी संभव प्रयास करते रहेंगे। प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्र व प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने सभी नवमनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी मनोनीत पदाधिकारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सहयोगियों, जिलों तथा नगर के पदाधिकारियों के साथ संवाद बनाने में सेतु की भांति कार्य करते रहेंगे, और व्यापार मंडल को सशक्त बनाने व व्यापारियो के उत्थान के लिए संगठन के प्रदेश कार्यालय को सभी कार्य गतिविधियों के बारे में सूचित करते रहेंगे। इस मौके पर बाबूलाल गुप्ता, अनिल गोयल , एन सी तिवारी एवम समस्त प्रदेश, जिला व नगर इकाइयों द्वारा नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।