हल्द्वानी: SDM और UK04 टीम ने किया H किचन का शुभारंभ

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी में अब रेस्टोरेंट की चैन में एक ऐसा नाम जुड़ गया है जो उत्तराखंड की आर्थिक राजधानी हल्द्वानी में जल्द ही लोगों की पहचान बनता नजर आएगा। हल्द्वानी के दमुवाढूंगा में चौपला चौराहे के पास आज एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा और UK04 टीम के योगेश शर्मा और करन नेगी ने H Kitchen रेस्टोरेंट का रिबन काटकर उद्घाटन किया।

इस रेस्टोरेंट में आपको इंडियन और चाइनीज के साथ ही पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद भी मिलेगा। H Kitchen के मालिक हिमांशु बिष्ट होटल मैनेजमेंट करने के बाद आईटीसी ग्रुप राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में भी सीनियर सैफ के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके बाद उन्होंने अब हल्द्वानी लौटकर लोगों को स्वादिष्ट और हेल्दी खाना खिलाने का संकल्प लिया है, इस रेस्टोरेंट में आपको हांडी मटन और हांडी चिकन भी मिलेगा जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।