हल्द्वानी: रामपुर रोड पर डंपर की चपेट में आया स्कूटी सवार, मौत…

खबर शेयर करें

Haldwani accident News: रामपुर रोड में सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार की मौत हो गई है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित डंपर की चपेट में में आने से स्कूटी सवार घायल हो गया। जहां एसटीएच में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे पढ़िए…

जानकारी के अनुसार रामपुर रोड धनपुरी, देवलचौड़ निवासी 45 साल के नवीन सिंह पुत्र भुवन सिंह दरम्वाल देर शाम स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से रामपुर रोड में जा रहा था। वह देवलचौड़ चौराहे से कुछ आगे पहुंचा ही था कि तभी अनियंत्रित गति से आ रहे डंपर ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नवीन काफी दूर जा छिटक गया और बुरी तरह घायल हो गया। आनन फानन में उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।