हल्द्वानी: पुलिस ने ढूंढ निकाला खोया हुआ पर्स और आई फोन, खुश होकर बोली आमा जी राये जाग राये…

खबर शेयर करें

Haldwani News: विगत दिवस गंगा जीना पत्नी हरि सिंह जीना चौकी भोटिया पड़ाव में आकर सूचना दी गई कि उनका पर्स खो गया है जिसमें एप्पल का आईफोन व ₹5000 नकद थे। सूचना के बाद चीता पुलिस कॉन्स्टेबल प्रकाश द्वारा आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक किए गए। जिसमें उन्हें सफलता मिली। बैंक ऑफ द बड़ौदा नैनीताल रोड के पास पर्स बरामद हुआ। जिसके बाद पर्स व आईफोन तथा 5000 रुपये नकदी गंगा जीना के सुपुर्द किया गया। बुजुर्गों के द्वारा नैनीताल पुलिस का हार्दिक आभार एवं आशीर्वाद दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।