Haldwani: पौड़ी निवासी रेनू की मौत की होगी जांच, डीएम वंदना ने किया समिति का गठन

खबर शेयर करें

Ramnagar News: विगत 08 फरवरी को प्रसव के बाद पौड़ी निवासी रेनू की रामनगर अस्पताल से सुशीला तिवारी आते वक्त मौत हो गई थी। इस संबंध में जांच हेतु जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल वंदना सिंह ने जांच समिति का गठन किया है।
सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने कहा कि उक्त घटना के संबंध में जिस किसी भी व्यक्ति को कुछ कहना हो अथवा कोई प्रमाण /साक्ष्य प्रस्तुत करने हो, तो किसी भी कार्य दिवस में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय हल्द्वानी में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते है।

गौरतलब है कि 24 वर्षीय रेनू को प्रसव पीड़ा होने पर गांव में स्थित बीरोंखाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहॉ रेनू ने एक बच्ची को जन्म दिया लेकिन रेनू की हालत बिगडने पर पौडी चिकित्सकों द्वारा रामनगर रेफर किया तथा रामनगर चिकित्सकों द्वारा सुशीला तिवारी चिकित्सालय में रेफर किया। रास्ते में प्रसूता की मौत हो गई थी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।