HALDWANI: बोर्ड परीक्षा के पहले दिन छात्रा ने गटका जहर, बोली पापा मुझे बचा लो…

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी है। ऐसे में परीक्षा के पहले दिन ही हाईस्कूल की छात्रा की जहर खाने से मौत हो गई। पिता ने केवल उसे मोबाइल से दूर रहने और पेपर देने को कहा। जिसके बाद नाराज छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाया। आनन-फानन में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बेटी की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

जानकारी देते हुए आम्रपाली पुलिस चौकी इंचार्ज नीरज चौहान ने बताया कि तीनपुर नवाड़ लामाचौड़ निवासी अहमद सैफी की 16 साल की बेटी अफसाना हाईस्कूल की छात्रा थी। परीक्षाएं नतदीक थी तो विगत 25 मार्च को अहमद ने बेटी को पढ़ाई को लेकर फटकार लगाई और मोबाइल से दूर रहने को कहा। जिसके बाद छात्रा रात में खाना खाकर वह सो गई।

जब सुबह वह बाहर आयी तो बोली पापा मैंने जहर खा लिया है, मुझे बचा लीजिए। जिसके बाद आनन-फानन में बेसुध बेटी को परिजन सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा था। सोमवार की सुबह अफसाना ने दम तोड़ दिया। मौत के दिन ही उसका पहला पेपर था। बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें 👉  सोमेश्वर: बैक करते समय खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।