हल्द्वानी: विज्डम स्कूल ने मनाया मातृ दिवस समारोह

खबर शेयर करें

Haldwani News:आज विद्यालय में मातृ दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजेन्द्र पोखरिया द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। विद्यार्थियों द्वारा मातृशक्ति को टीका लगाकर व आशिर्वाद लेकर उनकी अगवानी की।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने माँ के सम्मान में कविता वाचन, नृत्य व नाटक के माध्यम से माँ के महत्व को समझाते हुए समस्त मातृ शक्ति को भाव विभोर कर दिया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा मातृ अभिभावकों के बीच अनेक मनोरंजनपरक प्रतियोगिताएं कराई व उन्हें पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। विजेताओं में दीपिका त्रिपाठी, नीलम कनवाल, नैना थापा, ऊषा देवी, उर्मिला बिष्ट, रंजना देवी, ऊषा पोखरिया, पम्मी भण्डारी रहे। प्रधानाचार्य त्रिवेणी चन्द्र कबड़वाल द्वारा मातृशक्ति के योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से माँ के प्रति सम्मान, लगाव व सत्य मार्ग अपनाने का आहवान किया गया। कार्यक्रम प्रभारी सुधासिंह, संयोजक अरूण सिंह, उपप्रधानाचार्य नीता पाण्डे, अंशिका पाण्डे आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।