हल्द्वानीः दो दिन बाद भी नहीं मिला लापता युवक, NDRF ने चलाया सर्च अभियान

खबर शेयर करें

Haldwani News: विगत दिवस देवखड़ी नाले में पानी के तेज बहाव में बहे युवक की तलाश में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, नगर निगम हल्द्वानी, सिचाई विभाग ने पूरे दिन सर्च अभियान चलाया। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। दिन भर नाले में युवक की तलाश की गई।

शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई और तहसीलदार सचिन कुमार के नेतृत्व में प्रशासन पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने पूरे दिन देवखड़ी नाले में बहे युवक की तलाश में वाक वे मॉल के सामने पंप एवं सेप्टिक टैंक गाड़ी तथा मोटर लगा कर नहर कवरिंग वाले क्षेत्रों से पानीं बाहर निकाल कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसके बाद नगर निगम से नवाबी रोड तक मेनहोल खुलवा कर खोजबीन की गयी। इस दौरान कई जगह जेसीबी लगाकर मालवा और कूड़ा हटाया गया। कई स्थानों पर सर्च अभियान में लगी टीमों ने नहर के अंदर जाकर तलाश की। सिटी मजिस्ट्रेट एबी वाजपेई ने कहा कि पुलिस प्रशासन व अन्य टीमों द्वारा लगातार सर्च अभियान किया जा रहा है। हल्द्वानी शहर और नहर के बहाव क्षेत्र में जाने वाला पानी लालकुआं क्षेत्र की नहर में भी जाता है, सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन एनडीआरएफ टीमंे सर्च अभियान चला रही है। पुलिस द्वारा जिला उधम सिंह नगर से स्निफर डॉग मंगवाकर भी तलाशी की गई। लापता हुए व्यक्ति के परिजनों को भी अभियान की जानकारी देते हुए उनके द्वारा सुझाये गए बातों पर भी कार्य किया गया, परिजनों द्वारा अभियान के प्रयासों पर संतुष्टि व्यक्त की गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।