हल्द्वानी: सांसद अजय भट्ट ने किया गुनगुन ज्वैलर्स और होटल का शुभारंभ, इन आभूषणों ने किया सबको आकर्षित…

खबर शेयर करें

Haldwani News: रविवार को सांसद अजय भट्ट ने दमुआढुंगा में गुनगुन ज्वैलर्स और होटल का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रतिष्ठान स्वामी ललित खत्री को उन्होंने बधाई और शुभकामनाएं दी।

बता दें कि गुनगुन ज्वैलर्स के स्वामी ललित खत्री ने बताया कि वह लंबे समय से ग्राहकों के भरोसे पर खरा उतरे है। उनके यहाँ तैयार किए गए आभूषणों के डिजाइन लोगों के पहली पसंद बने है। प्रतिष्ठान स्वामी ने बताया कि उनके यहां कुमाऊनी नथ, मंगलसूत्र, ग्लोबंद, मांगटिका, झुमके, हार समेत कई कुमाऊनी आभूषण बनाए जाते हैं और अलग-अलग डिजाइन में तैयार किए जाते हैं। ग्राहकों को बढ़ती मांग को देखते हुए उन्होंने अब दमुवाढुंगा में नए प्रतिष्ठान की शुरुआत की है। वही होटल में बेहतरीन व्यवस्थाएं हैं। इस मौके पर प्रतिष्ठान स्वामी रश्मि खत्री, मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदीप बिष्ट , साकेत अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, हरिमोहन अरोरा समेत कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।