Haldwani Live: कल हल्द्वानी में सीएम धामी का दौरा, इस कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

खबर शेयर करें

Haldwani Live News: मुख्यमंत्री धामी सोमवार को जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री 07 अक्टूबर (सोमवार) को जीटीसी हैलीपैड, देहरादून से प्रस्थान कर प्रातः 11:20 बजे एमआईईटी हैलीपैड, लामाचौड़, हल्द्वानी पहुंचेंगे। प्रातः 11:35 बजे आम्रपाली विश्वविद्यालय में आयोजित अभिनन्दन समारोह-2024 में प्रतिभाग करेंगे। दोपहर 12:50 बजे एमआईईटी हैलीपैड, लामाचौड़, हल्द्वानी से प्रस्थान कर दोपहर 01:00 बजे मिनी स्टेडियम हैलीपैड, बेतालघाट, नैनीताल पहुंचेंगे। दोपहर 01:15 बजे शहीद खेमचन् डोरबी रा-स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेतालघाट वार्षिकोत्सव कार्यकम में प्रतिभाग करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।