हल्द्वानी। कभी करते थे NEET परीक्षा की तैयारी, अब भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार हुए दो सगे भाई

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। आज पुलिस के हाथ स्मेक तस्कर लगें। नैनीताल पुलिस ने तहत दो बड़े स्मैक सप्लायरों को किया गिरफ्तार जिनके पास से 73.15 ग्राम अवैध स्मैक को भी किया बरामद की। पकड़े गए तस्करों के नाम तौफिक अली पुत्र अजमत अली नि कजरहाई थाना भोट जिला रामपुर (उ0प्र0) उम्र- 22 वर्ष और मुफीद अली पुत्र अजमत अली निवासी कजरहाई थाना भोट जिला रामपुर (उ0प्र0) उम्र- 19 वर्ष है।


आपरेशन वज्रपात के तहत विगत दिनों हल्द्वानी पुलिस द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी महोदय हल्द्वानी के निर्देशन में हल्द्वानी शहर के स्मैक का कारोबार करने वाले व स्मैक का उपयोग करने वाले सन्दिग्धों को चिन्हित कर अभियान के तहत 60 से अधिक लोगों को कोतवाली सभागार में लाकर स्मैक के स्रोत के सम्बन्ध में उनसे विस्तृत पूछताछ की गयी एंव स्मैक के आदी नशेड़ियों की काउन्सलिगं की गयी इसी क्रम में पूछताछ में उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश के स्मैक के बड़े तस्कर जो स्थानीय तस्करों को स्मैक सप्लाई करते हैं के 12 से अधिक नाम प्रकाश में आये जिनके विरुद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस लगातार सक्रिय थी।

कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों को डीके पार्क हल्द्वानी के पास से बाइक सं. UP22AP-0152 सहित भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार किये गये व्यक्ति द्वारा इतनी भारी मात्रा में लाये गये स्मैक के श्रोत के संबंध में पुलिस की पूछताछ में परवेज निवासी बिलासपुर के माध्यम से उक्त स्मैक लाया जाना बताया जा रहा है जिस सम्बन्ध में पतारसी- सुरागरसी की जा रही है।साथ ही दोनों गिरफ्तार सगे भाई है तथा हल्द्वानी में किराये का कमरा लेकर नीट की तैयारी भी कर चुके है। तथा दोनों भाई कम समय में अधिक पैसा कमाने के लालच में स्मैक तस्करी करने लगे । उन
के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में स्मैक तस्करों के विरुद्ध आपरेशन वज्रपात के तहत अन्य बड़े स्मैक तस्करों का चिन्हीकरण व उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रचलित है ।
पुलिस टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी, उनि. देवेन्द्र सिंह बिष्ट, कानि. कुन्दन कठैत ,कानि. वीरेन्द्र चौहान, कानि. इसरार अहमद,कानि. उमेश पन्त,कानि. हितेन्द्र वर्मा ,का.भूपाल सिंह व गंगा प्रसाद शामिल थे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।