हल्द्वानी: (बड़ी खबर)-बनभूलपुरा में युवक की गला घोंटकर हत्या, इस हाल में मिली लाश

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Haldwani: इस वक्त हल्द्वानी से बड़ी खबर आा रही है। यहां एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मामला थाना बनभूलपुरा क्षेत्र का है। जहां बरेली रोड के पास दिलशाद के बगीचा में एक युवक की लाश मिली है। युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

सूचना मिलते ही एसपी सिटी जगदीश चन्द, सीओ प्रमोद साह,थाना बनभूलपुरा के सभी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल के आसपास के सबूतों को एकत्र कर रही है। एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया कि कैटरिंग का काम करने वाले मृतक युवक का नाम सोनू गुप्ता है, वह उजाला नगर का रहने वाला है। प्रथम दृष्टया जिसकी रस्सी से गला घोटकर हत्या की गई है।

पुलिस परिवार के लोगों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। एसओजी और पुलिस की अन्य टीमें मामले के खुलासे को लेकर काम कर रही हैं । सूत्रों की माने तो मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। जल्द हत्याकांड का खुलासा हो सकता है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।