हल्द्वानी: सुशीला तिवारी अस्पताल में कैदी की मौत, दो दिन पहले हल्द्वानी जेल हुआ था सिफ्ट

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Haldwani: सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान एक कैदी की मौत का मामला सामने आयाा है। कैदी की मौत के बाद जेल प्रशासन में हडक़ंप मच गया। कैदी के मौत की सूचना परिजनों को दे दी गई है। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर अल्ली खां निवासी 37 वर्षीय सहादत को एनडीपीएस एक्ट के मामले में 26 मई शाम को हल्द्वानी जेल लाया गया था। अचानक 27 मई शाम को उसकी तबीयत खराब हो गया। जहां से जेल प्रशासन उसे देर शाम बेस अस्पताल ले गया।

यहां कैदी की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल को रेफर कर दिया।शुक्रवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कैदी की मौत के बाद जेल प्रशासन में हडक़ंप मच गया। हल्द्वानी जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा का कहना है कि कैदी की तबीयत खराब होने के बाद प्रथम उपचार के बाद उसको एंबुलेंस से तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। कैदी के मौत की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।