हल्द्वानी: भक्ति महोत्सव में डूबा हल्द्वानी शहर, कुमाऊं, अमेरिका, यूक्रेन, रशिया, जिम्बाब्वे से पहुंचे भक्त…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज हल्द्वानी शहर में हरि शरणम जन हल्द्वानी द्वारा भक्ति महोत्सव के उपलक्ष्य में नव युवक संघ परिवार ने शहर में कलश निकाली। कलश यात्रा में इस्कॉन केंद्र मुखानी, वृंदावन, हरिद्वार के भक्तों के साथ ही इस्कॉन के कई विदेशी भक्त भी शामिल हुए। इसके अलावा उत्तराखंड के कुमाऊंनी, जौनसारी, गढ़वाली परिधान में महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुई। हरिनाम संकीर्तन-नृत्य कर पूरे शहर को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।

kalash yatra haldwani 2022

1100 कलश यात्रा को लेकर महिलाओं में सुबह से ही उत्साह और जोश देखने को मिला। दोपहर होते होते समूचा हल्द्वानी इस भक्ति महोत्सव में कूद पड़ा। हर कोई भक्ति गीतों में झूम उठा। नृत्य कीर्तनों से पूरा शहर गंूज उठा।

सुबह मंगल पड़ाव से शुरू होकर यात्रा एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में संपन्न हुई। हनुमान जी, नीम करोली महाराज की झांकी, बैंड की धुन, कलश लिए सैकड़ों महिलाएं, गौर निताई के विग्रहों के समक्ष नृत्य कीर्तन करते और झूमते विदेशी भक्तों के साथ शहरवासी एक अद्भुत मोहक दृश्य का निर्माण कर रहे थे। कई राउंड हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: जन आक्रोश महिला सम्मेलन, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में गूंजे महिलाओं के स्वर

अमेरिका, यूक्रेन, लंदन रशिया, जिम्बाब्वे आदि देशों से आए भक्तों ने अपने नृत्य और भक्ति से दिल जीत लिया। इस मौके पर सासंद अजय भट्ट, विधायक सुमित हृदयेश, मेयर जोगेद्र पाल सिंह रौतेला, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, पूर्व राज्य मंत्री प्रकाश हरबोला, तरूण बंसल, कार्तिक हरबोला समेत कई नेता भक्ति महोत्सव में शामिल हुए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।