हल्द्वानी: नैनीताल जिले में इन जगहों ले सकेंगे हवाई यात्रा का आनंद, जल्द बनेंगे 06 नए हेलीपोर्ट

खबर शेयर करें

Haldwani News:जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने व पर्यटकों को अधिकाधिक सुविधा हेतु नैनीताल जिला में मुक्तेश्वर, भवाली, रामनगर, भीमताल, बेलुवाखान व नौकुचियाताल में हेलीपोर्ट प्रस्तावित है। जहाँ पर्यटकों की आवाजाही बहुत ज्यादा हैं, या पर्यटन वाले इलाकों का ज्यादा से ज्यादा विस्तार किया जा सकता हैं, उन जगहों पर निर्माण किया जा रहा है।
हेलिकॉप्टर को खड़े करने की जगह को हेलीपैड कहा जाता है और जहां एक या एक से अधिक हेलीपैड होते हैं, उस एरिया को हेलीपोर्ट कहते हैं।


जिलाधिकारी नैनीताल के मुताबिक यह कदम पर्यटकों को अधिक गतिविधियों और पर्यटकों को ज्यादा सहूलियत देने के लिये उठाया जा रहा हैं, इसके लिए अधिकांश जगहों पर भूमि चिन्हीकरण का कार्य किया जा चुका है व सर्वे का कार्य कराया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।