हल्द्वानी: प्यार में अंधा सोनू ने कर दी सोनू गुप्ता की हत्या, साहब उसकी बीबी से हो गया था प्यार

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Haldwani: एसएसपी नैनीताल के आदेशानुसार घटना के अनावरण/अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु मुझ थानाध्यक्ष को आदेशित किया गया इस क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात, अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी नगर, क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के निर्देशन में थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व मृतक सोनू गुप्ता के घर के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया। अभियोग में नामजद अभियुक्त सोनू सैनी पुत्र चौखे लाल मूल निवासी – छितौनी रोड गांव सैफनी तहसील-शाहबाद थाना सैफनी जिला रामपुर उ0 प्र0 उम्र 28 वर्ष हाल निवासी सती कालोनी थाना वनभूलपुरा को मुखबिर की सूचना पर आवला गेट चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया।

इस दौरान पूछताछ अभियुक्त द्वारा बताया गया कि 12 को रात्रि समय करीब 08.30 बजे अभियुक्त उजालेश्वर मन्दिर के पास घूम रहा था इतने में मृतक सोनू गुप्ता मिला। मृतक सोनू गुप्ता द्वारा शराब का सेवन किया था। अभियुक्त व मृतक बात करते-2 कबाड के सामने रोड किनारे बात करने लगे तथा मृतक सोनू गुप्ता अभियुक्त से कहने लगा कि मेरी पत्नी से दूर हो जा नही तो मैं तुम्हारा मर्डर कर दूँगा।अभियुक्त सोनू सैनी द्वारा मृतक सोनू गुप्ता को प्यार से बहला फुसलाकर दानिश के बगीचे मे ले गया । वहां पर मृतक सोनू गुप्ता व अभियुक्त सोनू सैनी बैठकर साफ स्थान पर बातचीत की मृतक सोनू गुप्ता अभियुक्त से गाली गलौच करने लगा तथा जान से मारने की धमकी देने लगा । अभियुक्त सोनू सैनी ने अपने मोबाइल से नन्नू उर्फ नन्हे अंसारी और कुवंर सैन को बताया कि मेरा दानिश के बगीचे में झगडा हो रहा है कि तुम लोग आ जाओ । इतने में मृतक सोनू गुप्ता और ज्यादा गाली बकने लगा तो मैने अपने अगोछे से पीछे से जाकर फंदा लगाकर सोनू गुप्ता का गला घोट दिया ।अभियुक्त ने मृतक सोनू गुप्ता के गले में फंदा डालकर मार दिया था, कि इतने मे नन्नू उर्फ नन्हे अंसारी और कुंवर सैन आ गये और मुझसे कहने लगे कि ये तूने क्या कर दिया इस पर अभियुक्त सोनू सैनी ने कहा पता नही मेरे से क्या हो गया अब तुम लोग मेरा साथ दो किन्तु नन्नु उर्फ नन्हे अंसारी और कुवर सैन दोनो तेज कदमो से बरेली रोड की ओर चले गये । अभियुक्त द्वारा बताया गया कि साहब मै प्यार में अंधा हो गया था मैने ही सोनू गुप्ता की हत्या की है तथा जिस गमछे( अगोछे) से मैने उसका गला घोटा था आप कहों तो गमछा(अंगोछा) व घटना के समय मेरे द्वारा पहने कपडों को बरामद करवा सकता हूँ तत्पश्चात मुझ विवेचक द्वारा अभियुक्त सोनू सैनी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गमछा (अंगोछा) व अभियुक्त सोनू सैनी द्वारा घटना के समय पहने कपडे जीन्स व कमीज बरामद किया गया।अभियोग में निरीक्षण घटनास्थल,साक्ष्य संकलन व बयान अभियुक्त के आधार पर धारा-201 भा0द0वि0 की बढोतरी की गयी। अभियुक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

पुलिस टीम
1-निरीक्षक श्री सुधीर कुमार (एसओजी)
2-SO प्रमोद पाठक (थाना बनभूलपुरा)
3-उ0नि0 दान सिंह मेहता (धोखाधडी सैल)
4-उ0नि0 बलवन्त सिंह कम्बोज (थाना बनभूलपुरा)
5-उ0नि0 कुमकुम धानिक (थाना बनभूलपुरा)
6-का0 905 अमनदीप सिंह (थाना बनभूलपुरा)
7-का0 402 संजय साहनी (थाना बनभूलपुरा)
8-का0 392 विरेन्द्र सिंह रावत (थाना बनभूलपुरा)
9-एसओजी टीम जनपद नैनीताल

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: नाम बदलकर महिलाओं को जाल में फंसाकर धर्मांतरण और शोषण करने वाला मोहम्मद यूनुस गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।