हल्द्वानी: बिठौरिया में श्रीमद् शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ…

खबर शेयर करें

Haldwani news: आज बिठौरिया नंबर एक में देवी दत्त तिवारी के आवास पर श्रीमद् शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रीमद् शिव महापुराण कथा में कथा व्यास आचार्य डॉ नवीन चंद्र जोशी द्वारा आज 15 दिसंबर से 25 दिसंबर तक दोपहर 1:00 बजे से नित्य कथा पाठ किया जाएगा और 26 तारीख को दिन में भंडारा व प्रसाद वितरण होगा।
आज कलश यात्रा में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत , भाजपा जिला महामंत्री नवीन भट्ट योगेश तिवारी, कमल तिवारी सुरेश गौड़, मनोज जोशी, हेमंत भट्ट, मनोज भट्ट, चेतन तिवारी, मंजू भट्ट, विमला भट्ट, प्रकाश पटवाल आनंद बल्लभ दुर्गापाल सहित दर्जनों शिव भक्त मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।