हल्द्वानी: मैं कभी कॉग्रेस का सदस्य था ही नहीं तो फिर निष्कासन कैसा: उवेश राजा

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज बनभूलपुरा संघर्ष समिति संयोजक उवेश राजा ने उनके हल्द्वानी कांग्रेस महानगर अध्यक्ष द्वारा निष्कासन किये जाने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महानगर अध्यक्ष ने चमचागिरी की हदें पार करके बिना जांच किये मेरा निष्कासन कर दिया। गजब की बात यह है कि मैं कभी कांग्रेस में एक रुपये का भी सदस्य नही रहा , मेरा निष्कासन कर दिया। जब में कांग्रेस का सदस्य ही नही तो निष्कासन कैसा।

उवेश रजा ने कहा कि सच्चाई से घबराई कांग्रेस ने हल्द्वानी कांग्रेस प्रत्याशी के इशारे में बिना जांच पड़ताल के उन्हें निष्कासन कर दिया। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के सदस्य हैं, कॉग्रेस ने निष्कासन करके अपने मानसिकता व बौखलाहट का परिचय दिया।इससे हल्द्वानी कांग्रेस की बेचैनी और बौखलाहट सबके सामने आ चुकी हैं।

Ad Ad

उन्होंने कहा कि बड़ी हैरानी की बात हैं हल्द्वानी कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष को ज्ञात होना चाहिए कि कांग्रेस में निष्कासन का अधिकार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का होता है। इससे पता चलता है कि महानगर अध्यक्ष कांग्रेस प्रत्याशी के गुलामी कर रहे है और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के अधिकारों का हनन कर रहे हैं। इससे तो स्वयं उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही बनती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: विज्डम स्कूल में पृथ्वी दिवस समारोह, बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उवेश राजा ने कहा कि वे विधिक राय लेकर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के खिलाफ विधिक कार्यवाही करेंगे। कहा कि वे हमेशा से वनभूलपुरा क्षेत्र की समस्याओं व मालिकाना हक की लड़ाई,रेलवे की लड़ाई लड़ते आए है और आगे भी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर संघर्षरत रहेंगे। हल्द्वानी कांग्रेस ने हमेशा से बनभूलपुरा क्षेत्र के साथ भेदभाव व गुमराह करने का काम किया है जबकि कांग्रेस प्रत्याशी की जीत में हमेशा से बनभूलपुरा क्षेत्र की भूमिका रही है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।