हल्द्वानीः हितेश पांडे ने लगाया कालाढूंगी में भूमिधरी जमीन कब्जाने का आरोप

खबर शेयर करें

Haldwani News: रामलीला मोहल्ला निवासी हितेश पांडे ने बच्चीपुर धमोला में एक व्यक्ति द्वारा उनकी भूमिधरी जमीन पर जबरन कब्जे का आरोप लगाते हुए कालाढूंगी थाने में तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हितेश पांडे का अरोप है कि मोहम्मद यामीन ने अपने पुत्र आरोपी मोहम्मद यासीन को अपनी संपत्ति बेदखल कर दिया था। इसके बाद उसकी पिता की मृत्यु हो गई। आरोप है कि मोहम्मद यासीन द्वारा एक झूठा शपथ पत्र तैयार कर पुनः पारिवारिक बंटवारा दिखाकर भाइयों के मध्य परिवारिक बटवारा पुनः दिखाकर उक्त भूमि में बंटवारे के आधार पर भूमिधरी भूमि में कब्जा व षड्यंत्रन कर परिवारिक बंटवारे के आधार पर प्राप्त दिखा दिया गया है। आरोप है कि इस भूमि में कोई भी व्यक्ति भौतिक रूप से वहां निवास नहीं करता, जिसका लाभ लेने के लिए उसके द्वारा यह षड्यंत्र रचा गया है।
साथ ही यह आरोप भी लगाया कि जो मोहम्मद यासीन अपने पिता की संपत्ति से बेदखल कर दिया गया है। इसकी एक जांच रिपोर्ट कालाढूंगी राजस्व निरीक्षक व उप निरीक्षक द्वारा भी दी गई है। उसके द्वारा झूठा शपथ पत्र तैयार करते हुए सभी अधिकारियों व विभाग को भी गुमराह किया गया है। उन्होंने कालाढूंगी थाने में तहरीर देते हुए न्याय की मांग की है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।