हल्द्वानी: यहाँ खादी पर मिल रही भारी छूट, युवाओं की पहली पसंद बने खादी के वस्त्र…

खबर शेयर करें

Nainital News- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के दिन से ही गांधी आश्रम में ग्राहकों के लिए बड़ा ऑफर शुरू हुआ है। अब खादी के वस्त्र व उत्पाद खरीद पर 25 फ़ीसदी तक छूट दी जाएगी। अगले 108 दिनों तक दी जाने वाली छूट में 15 फ़ीसदी केंद्र सरकार और 10 फ़ीसदी राज्य सरकार देगी। सरकार के इस फैसले के बाद लोग गांधी आश्रम से खादी के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित होंगे।

https://youtu.be/Isuy8KL396E

क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम के सचिव सुरेश चंद्र पंत ने बताया कि नैनीताल और उधम सिंह नगर में 26 गांधी आश्रम के स्टॉल है। जहां से ग्राहक खादी के वस्त्रों की खरीद में 25 फ़ीसदी छूट प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी लोगों से खादी के वस्त्रों की खरीदारी की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।