Haldwani: दीदी के घर से लौट रहे थे खुशी-खुशी, रास्ते में बाइक फिसली तो बहन की मौत, भाई गंभीर

खबर शेयर करें

Haldwani Accident News: कालाढूंगी से दर्दनाक हादसा की खबर सामने आई है यहां नैनीताल मार्ग पर घटगड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बहन की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार मूसाबंगर कोटाबाग निवासी कमल बुधलाकोटी के पुत्र विजय बुधलाकोटी व बेटी आकांक्षा बुधलाकोटी अपनी दीदी के घर से वापस लौट रहे थे कि नैनीताल मार्ग में घटगड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को घायलावस्था में हायर सेंटर भेज दिया गया। जहां गंभीर रूप से घायल आकांशा(21) ने दम तोड़ दिया। वही विजय की हालत गम्भीर बनी हुई है। गौरतलब है कि कमल बुधलाकोटी की कालाढूंगी में आभूषण की दुकान है, इस घटना पर कालाढूंगी व्यापारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।