हल्द्वानी: सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा कल, पहाड़ से आने और जाने वालों वाहनों के लिए बदले रूट

खबर शेयर करें

Haldwani News: गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी भ्रमण पर आ रहे है। कार्यक्रम के दौरान जनता की सुविधा के लिए नैनीताल जिले में यातायात व्यवस्था को चेंज किया गया है। अगर आप पहाड़ से आ रहे है या जा रहे है तो आपके लिए यह खबर महत्त्वपूर्ण है। देखिए रूट प्लान

हल्द्वानी से पहाड़ी क्षेत्रों व जनपदों को जाने वाले वाहन प्रातः 9.00 बजे से भीमताल तिराहा से वाया ज्योलिकोट गेठिया होते हुए भवाली को भेजे जाएंगे।
मुक्तेश्वर से हल्द्वानी आने वाले वाहन समय 9.30 बजे के बाद खुटानी तिराहा से भवाली होते हुए वाया ज्योलिकोट हल्द्वानी भेजे जाएंगे।
आवागमन करने वाले बड़े वाहनों को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गरमपानी, भवाली तथा खेड़ा काठगोदाम में रोका जाएगा। जिन्हे कार्यक्रम के उपरांत ही उनके गंतव्य स्थानों को भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।