हल्द्वानी: पूर्व राज्य मंत्री पाण्डे को कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई, की दीर्घायु की कामना…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज वयोवृद्ध काँग्रेसी नेता पूर्व राज्य मंत्री तारा दत्त पाण्डे के जन्मदिन पर कॉंग्रेसजनों ने उनके आवास पर जाकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई दी व उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की। पाण्डे वरिष्ठ नागरिक समिति, अरुणोदय धर्मशाला, सर्वजन कल्याण समिति के अध्यक्ष सहित विभिन्न सामाजिक व जनहित कार्यों में सक्रिय रहे।

इस अवसर पर कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, हेमन्त बगड़वाल, खजान पाण्डे, जगमोहन चिलवाल, एनवी गुणवन्त, पूर्व राज्य मंत्री सुहेल सिद्धिकी, नरेश अग्रवाल, जीवन सिंह कार्की, दीप पाठक, पीयूष बल्यूटिया, देवेंद्र पाण्डे, प्रकाश पाण्डे, मोहन सनवाल, सागर पाण्डे आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।