हल्द्वानी: दो साल तक करता रहा नाबालिक दिव्यांग से दुराचार, ऐसे नाबालिक ने सुनाई आपबीती

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Haldwani: बनभूलपुरा पुलिस ने 2 वर्षों से एक दिव्यांग नाबालिक युवती से दुराचार करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवक के खिलाफ धारा 376 और पोक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिग दिव्यांग को ट्यूशन पढ़ाने के नाम पर घर बुलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था साथ ही कथित पत्रकारिता का भय दिखाकर परीक्षा में फेल करने के नाम पर लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था

पीड़ित लाइन नंबर 8 आजाद नगर निवासी के भाई ने बनभूलपुरा थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया और नामजद अभियुक्त की तलाश करते हुए मुकदमा दर्ज होने के चंद घंटों के बाद अभियुक्त को रात 2:00 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही अभियुक्त का मेडिकल कराकर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में एस ओ प्रमोद पाठक उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट महिला एसआई कुसुम रावत विरेंद्र रावत और भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।