हल्द्वानी : राष्ट्रीय खेल दिवस पर ग्रीनवुड्स ग्लोबल स्कूल में क्रॉस कंट्री दौड़, विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ग्रीनवुड्स ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थियों के लिए क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान हल्दूपोखरा नायक गंगोत्री देवी ने विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेलों से न केवल शरीर स्वस्थ और मजबूत रहता है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास होता है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति मेहता ने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ एवं सकारात्मक मन का विकास संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा कल, देखिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक हिम्मत सिंह भैंसोड़ा, खेल शिक्षक रंजन मिश्रा, शिक्षिका प्रगति दुमका तथा उत्तराखंड पुलिस के राजेश जोशी एवं गोपाल घिल्डियाल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय परिवार ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों के प्रति निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : सीआरपीएफ जवानों के साथ मनाया रक्षा बंधन, इम्पीरियम की छात्राओं ने बांधी राखी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।