हल्द्वानी: गोविंद बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भरी हुंकार, दिखी एकजुटता…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के सफल नेतृत्व में एक मंच, एक साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इस दौरान प्रत्येक बूथ के हर कार्यकर्ता तक पहुंचने और उनके विचार जानने के लिए महानगर कांग्रेस की “एक मंच, एक साथ संवाद कार्यक्रम” का आज विधिवत शुभारंभ किया गया।

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एड गोविंद सिह बिष्ट ने समर्पित कार्यकर्ताओ की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा महत्वपूर्ण दायित्वों के निर्वहन के लिये सभी कांग्रेस परिवारजनो के सहयोग का आहवान किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे अपने कार्यकाल में कर्मठ, निष्ठावान कार्यकर्ताओ को कमेटी में स्थान देंगें, जिससे पार्टी आम जनता की आवाज बन कर कार्य करे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः बागेश्वर से नर्वनिर्वाचित प्रत्याशी पार्वती दास ने ली विधायक पद की शपथ, सीएम ने दी शुभकामनाएं…

विधायक सुमित हृदयेश ने अपने संबोधन में आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ताओ में जोश भरा और विश्वास दिलाया कि महानगर कांग्रेस जन सरोकारो के मुद्दों पर जन सहभागिता सुनिश्चित करेगी और सरकार की नाकामी को जनता के सम्मुख लाने का काम करेगी। सुमित हृदयेश ने समस्त कांग्रेस जनों को कांग्रेस के बैनर तले एकजूट रहने का आहवान किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः अमृत नाद उत्सव में मची संगीत की धूम, शुभनाद संगीत विद्यालय की छात्राओं ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध…

इस दौरान कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, हरीश मेहता, महेश शर्मा, एन बी गुणवन्त, सतीश नैनवाल, हेमन्त बगडवाल, नवीन वर्मा, एडवोकेट राम सिंह बसेड़ा, एडवोकेट मो. यूसुफ, मोहन बोरा, शोभा बिष्ट, नीमा भट्ट, बहादुर बिष्ट, दीपा बिष्ट, शकुंतला देवी, शाहीमा सिद्दीकी, सुहेल सिद्दीकी, मुकुल बलुटिया, राजेन्द्र जीना, रवि जोशी, विनोद दानी, हेमन्त शर्मा, शकील सलमानी, तौफीक अहमद, जाकिर हुसैन, लक्ष्मीकांत, महेशानंद, मोहन सिंह नेगी, आनंद कुजरवाल, संदीप भैसोड़ा, सुमित्तर भुल्लर, प्रदीप बिष्ट, बबलू बिष्ट, विजय चन्द्र, चन्दन भाकुनी, कोशलेन्द्र भट्ट, मोहन नेगी, मयंक भट्ट, राजा राणा, मनोज भट्ट, सीमा भटनागर, जीवन अधिकारी, हरीश लाल वैध, कुन्दन बिष्ट, नीलू नेगी, भगवती जोशी भागीरथी बिष्ट, प्रदीप नेगी, विशाल भोजन, संजय जोशी, हर्षित भट्ट, मीमांशा आर्य, हेमन्त पाठक, दीवान सिह मटियाली आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे ने किया।

Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *