हल्द्वानीः रतन टाटा को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, भारत के लिए अपूर्णीय क्षतिः सुमित हृदयेश

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज कांग्रेस भवन स्वराज आश्रम हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस ने विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में मोमबत्ती जलाकर और मौन रखकर भारतीय उद्योग जगत के शीर्ष पुरुष, पद्म भूषण रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि रतन टाटा ने अपने जीवनकाल में उद्योग जगत में जो योगदान दिया है, वह आने वाली कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने न केवल व्यावसायिक ऊंचाइयों को छुआं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिकता के नए मानदंड भी स्थापित किए। उनका निधन देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट ने कहा कि गुलाम भारत से आधुनिक भारत तक के सफर में टाटा परिवार का योगदान अविस्मरणीय है, उस पर रतन टाटा का योगदान सर्वाेपरी है। उनके नेतृत्व में टाटा ग्रुप ने देश का नाम दुनिया में रोशन किया। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में जिला महामंत्री मलय बिष्ट, डॉ मयंक भट्ट, सुहैल सिद्दीकी, सौरभ भट्ट, हेमन्त साहू, नेत्र बल्लभ जोशी, कौशलेंद्र भट्ट, मोहन बिष्ट, संदीप भैसोड़ा, एडवोकेट गौरव कर्नाटक, संजू उप्रेती, जीवन बिष्ट, राजकुमार, ताहिर हुसैन, तुषार बिष्ट आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।