हल्द्वानी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीतपुर नेगी में किया जनसंपर्क, कालाढूंगी से कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा के लिए मांगें वोट…

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: आज कालाढूंगी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा के लिए कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर वोट मांगें। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में लोगों को जानकारी दी। जीतपुर नेगी में पूर्व प्रधान मोहनसिंह नेगी और प्रदीप नेगी ने जनसंपर्क अभियान चलाकर कालाढंूगी से कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा के पक्ष में वोट करने की अपील की।

इस दौरान उन्होंने डोर टू डोर पहुंचकर लोगों को भाजपा सरकार द्वारा महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारों को लेकर लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आम महंगाई चरम पर है। गरीब आदमी के लिए एक वक्त की रोटी खानी महंगी हो गई है। पढ़े लिखे युवा बेरोजगार घरों में बैठे है। सिलेंडर 1000 रूपये के पार हो गया है। जीतपुर नेगी वर्षो से विकास कार्यों से दूर है। अगर क्षेत्र में विकास कार्य चाहिए तो आप आगामी 14 फरवरी को हाथ के निशान वाला बटन दबाकर कालाढूंगी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा को विजय बनाकर विधानसभा भेजे। इस दौरान पूर्व प्रधान मोहनसिंह नेगी, प्रदीप नेगी के साथ दीपक आर्य, सुमित समेत कई युवा मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।