हल्द्वानी: कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललिल जोशी को मिला समर्थन, बोले हरीश रावत, भाजपा के सत्ता का घमंड उतारेगी जनता

खबर शेयर करें

Haldwani News: नगर निगम चुनाव के तहत कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी ललित जोशी ने अपने अभियान को तेज करते हुए बुधवार को वार्ड नंबर 3 (वेला जाली लॉज, हरिपुर करनाल) और वार्ड नंबर 40 (ऊंचापुल) में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें अपने विजन के बारे में बताया। जोशी ने क्षेत्र के विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि जनता का समर्थन उनके लिए संजीवनी का काम कर रहा है और उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है।

आज हिम्मतपुर मल्ला में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए ललित जोशी ने भाजपा सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “आज सड़कों की हालत इतनी खराब है कि पानी की कमी से ज्यादा गड्ढों में पानी भरा है। भाजपा केवल धर्म के आधार पर नफरत फैलाने का काम कर रही है। मैं वादा करता हूं, अगर आपने मुझे नगर निगम भेजा तो मैं यहां का नगर निगम ऑफिस स्थापित करूंगा और तीमारदारों के लिए एक गेस्ट हाउस बनवाऊंगा।” जोशी ने भाजपा के प्रत्याशी की निंदा करते हुए कहा कि आज तक उन्होंने अपना कोई विजन जनता के सामने नहीं रखा।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी ललित जोशी का समर्थन किया। उन्होंने कहा, “ललित जोशी का चेहरा हमेशा हंसता-मुस्कुराता है और वे हर समस्या में जनता के साथ खड़े रहते हैं। भाजपा को सत्ता का घमंड हो गया है, और यही हाल रावण का भी था। आज भाजपा को अपनी घमंडी राजनीति का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।” रावत ने लोगों से अपील की कि वे कांग्रेस का समर्थन करें, ताकि उनके दुखों का समाधान हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: (बड़ी खबर)-विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर बोले एसएसपी, तहरीर में थे इनके नाम

पूर्व हरीश रावत ने कहा कि यह स्थानीय चुनाव है। हमें क्षेत्रीय नेता चाहिए और वह सारे गुण कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी में मुझे नजर आते हैं। आज लोग महंगाई और बेरोजगारी की वजह से जनता त्रस्त है। आपके बच्चे बेरोजगार है। स्थानीय निकाय में आपके हर सुख दुख में साथ देने वाले ललित जोशी को अपने 23 जनवरी को वोट देकर विजई बनाना है।

विधायक सुमित हृदयेश ने भी भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “भेदभाव फैलाने की उनकी नीतियां हमारे वेदों के खिलाफ हैं। भाजपा ने चुनावी वादा किया था कि टैक्स फ्री करेंगे, लेकिन आज तक कुछ नहीं किया। हमारे दौर में जो विकास हुआ, वही आज दिख रहा है, लेकिन भाजपा के दौर में कोई बदलाव नहीं हुआ।” हृदयेश ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की और ललित जोशी को जनता के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार बताया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: मेहरा गांव और लामाचौड़ में सुरेश भट्ट ने की जनसभा, 2027 में भाजपा को मजबूत करने की अपील

इसके बाद शाम को कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने बाजार क्षेत्र में लेकर सिंधी चौराहा और पूरे बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने व्यापारियों और दुकानदारों से मुलाकात कर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जनता से विकास और सामूहिकता के लिए ललित जोशी को अपना समर्थन देने की अपील की।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधानसभा प्रभारी गोविंद कुंजवाल, विधायक सुमित हृदयेश, जिला अध्यक्ष राहुल छीमवाल, सतीश नैनवाल, हेमंत बगड़वाल, सुमित्रर भुल्लर, सतीश नैनवाल, पूर्व ब्लॉक भोला दत्त भट्ट, योगेश जोशी, विशाल भोजक, संजय बिष्ट, राजा फर्स्वाण, सचिन जलाल, गौरव मठपाल जी, दीपक साह, कानू बिष्ट , मनोज खुलबे, हिमांशु जोशी , विपिन थुवाल, बलजीत, भारती, महेश चंद्र गुप्ता, विनोद गुप्ता , ओम प्रकाश गुप्ता , रवि सागर और गोपाल कुमार गुप्ता मौजूद रहे ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।