हल्द्वानी: विस्डम स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस, शिक्षकों का हुआ सम्मान…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज रामपुर रोड स्थित विस्डम स्कूल में महान शिक्षाविद व दार्शनिक सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया द्वारा माँ सरस्वती व सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सीनियर कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा अन्य कक्षाओं में पठन-पाठन कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।

इस दौरान विद्यार्थिओं द्वारा विद्यालय के शिक्षकों का गुणगान करते हुए स्वरचित कविताएँ, ज्ञानवर्धक नाटक व संगीत के माध्यम से शिक्षकों के अभुतपूर्व योगदान को सराहा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा समस्त शिक्षकों को उपहार भेंट करते हुए उनके योगदान को सराहा तथा समस्त विद्यालय कर्मचारियों व सीनियर विद्यार्थियों हेतु भोज की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम प्रभारी महेन्द्र सिंह व सुमन नेगी तथा विद्यार्थी शिक्षक अक्षत, तरन, अर्पिता, गौरव क्वीरा व निहारिका बोरा आदि रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।