हल्द्वानी बनेगा कुमाऊँ का मीडिया हब: 6.75 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मीडिया सेंटर का शिलान्यास

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड में पत्रकारों के सशक्तिकरण और आधुनिक मीडिया सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में कुमाऊँ मीडिया सेंटर भवन का शिलान्यास किया। लगभग 6 करोड़ 75 लाख 88 हजार रुपये की लागत से बनने वाला यह अत्याधुनिक मीडिया सेंटर कुमाऊँ मंडल के पत्रकारों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक बहुउद्देशीय केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मीडिया सेंटर केवल एक भवन नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता को समर्पित एक सशक्त मंच होगा। यह पत्रकारों के लिए कार्यस्थल, विचार-विमर्श केंद्र और जनहित की आवाज को प्रभावी रूप से सामने लाने का माध्यम बनेगा।

उन्होंने कहा कि अभी तक कुमाऊँ क्षेत्र के पत्रकारों को विभिन्न प्रशासनिक और मीडिया संबंधी कार्यों के लिए देहरादून पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन इस केंद्र के बनने के बाद अधिकांश कार्य हल्द्वानी से ही संचालित किए जा सकेंगे।

आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

प्रस्तावित मीडिया सेंटर में पत्रकारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिनमें—

• आधुनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल
• हाई-स्पीड इंटरनेट सुविधा
• डिजिटल स्टूडियो
• समृद्ध लाइब्रेरी
• कैंटीन और अन्य मूलभूत सुविधाएं
• दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले पत्रकारों के लिए आवासीय गेस्ट रूम

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: सीएम धामी ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने बताया कि मुनस्यारी, बागेश्वर, कपकोट, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा और रानीखेत जैसे दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले पत्रकारों को इससे विशेष सुविधा मिलेगी।

पत्रकारों के लिए सरकार की बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के हितों और सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पत्रकार कल्याण कोष को बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये किया गया है, जिससे गंभीर बीमारी या आकस्मिक परिस्थितियों में पत्रकारों और उनके परिवारों को सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: एआई और ग्लोबल करियर का नया केंद्र बनेगा CU यूपी

इसके अलावा अधिस्वीकृत पत्रकारों और उनके आश्रितों के लिए 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सुविधा लागू की गई है, जबकि 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों को प्रतिमाह 10 हजार रुपये पेंशन भी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह मीडिया सेंटर आने वाले समय में हल्द्वानी को कुमाऊँ क्षेत्र के प्रमुख मीडिया हब के रूप में स्थापित करेगा और यहां से संचालित पत्रकारिता क्षेत्रीय ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी मजबूत भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर सांसद, मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।