हल्द्वानी: (गजब) महज 10 रुपये के लिए दुकानदार का सिर फोड़ा, सिर पर लगे 12 टांके…

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: लोगों में सहनशक्ति इतनी कमजोर होती जा रही है। कि मामूली से बात के लिए भी धैर्य नहीं रख पा रहे हैं ऐसा ही एक मामला भोटिया पड़ाव में सामने आया है जहां महज RS. 10 की सिगरेट के लिए ग्राहक और दुकानदार में बहस हो गई बहस के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि ग्राहक ने पत्थर से दुकानदार का सिर फोड़ डाला दुकानदार के सिर पर 12 टांके आए हैं।

जानकारी के मुताबिक भोटिया पड़ाव में देवेंद्र गुप्ता का जनरल स्टोर है वही पास में रहने वाले मनीष जनरल स्टोर में पहुंचा, आरोप है कि मनीष ने सिगरेट खरीदा तो दुकानदार ने RS.10 मांगे, मनीष ने पहले से दुकानदार से RS.10 उसके पास जमा होने की बात कही तो, इस बीच दोनों में कहासुनी हुई, विवाद सड़क तक पहुंच गया। जिसके बाद ग्राहक ने पत्थर उठाकर देवेंद्र के सिर पर मार डाला खून से लथपथ दुकानदार को स्थानीय लोग अस्पताल लेकर गए, जहां उसके सर पर 12 टांके आए हैं। पुलिस ने पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के बाद जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।