Haldwani Breaking: हल्द्वानी नगर निगम के बाहर महिला कर्मचारियोंं ने सफाई नायक की जमकर की धुनाई, पढिय़े फिर क्या हुआ

खबर शेयर करें

Haldwani Breaking: शनिवार को हल्द्वानी में घमासान हो गया। नगर निगम परिसर के बाहर नियमितीकरण समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के आंदोलित महिला कर्मचारियों ने सफाई नायक राजेंद्र को पीट दिया। फिर क्या था एक के बाद एक कई महिलाएं कर्मचारी पर टूट पड़ीं। मार पडऩेे से बचने के लिए गार्ड रूम में घुसे सफाई नायक को महिलाओं ने बाहर खींच लिया और हेलमेट, डंडे और चप्पलों से कर्मचारी की पिटाई शुरू कर दी थी। आरोप है कि सफाई नायक ने उनके साथ अभद्रता की।

थोड़ी देर में हो हल्ला हो गया। सूचना पर हंगामा बढ़ते देख कुछ देर में मौके पर भारी पुलिस बल जुट गया।आंदोलित सफाई कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। संगठन ने मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। सफाई कर्मियों का कहना है कि पूरे कोविड काल में हम लोगों ने फ्रंट पर आकर जान की बाजी लगाकर काम किए हैं। हम लोग कोरोना के डर से अपना काम बंद नहीं किए। फिर भी हम लोगों के साथ दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। इकोई अधिकारी सुनने वाला नहीं है। कहा कि मांग पूरा न होने तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।