Haldwani Breaking: निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए अब रोहित ने की दावेदारी

खबर शेयर करें

Haldwani News: निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां जोरों शुरू पर है।ऐसे में एक के बाद एक दावेदार मेयर पद के लिए दावेदारी कर रहे है। खासकर कांग्रेस में अभी तक कई दावेदार सामने आ गए हैं अब निवर्तमान पार्षद वार्ड नंबर 27 के रोहित कुमार ने मेयर पद के लिए कॉग्रेस पार्टी से दावेदारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  Govt Job: UKSSSC ने जारी की अधिसूचना, समूह 'ग' के 241 पदों पर भर्ती

उन्होंने अपना आवेदन महानगर अध्यक्ष गोविन्द्र सिंह बिष्ट को सौंपा है। रोहित ने कहा कि अगर नगर निकाय चुनाव में हल्द्वानी में एससी आरक्षित सीट आती हैं तो वह मेयर पद के लिए दावेदार है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: श्री आँवलेश्वर महादेव मंदिर में वार्षिकोत्सव व बसंतोत्सव पर्व पर भक्तिमय हुआ वातावरण

बता दे कि हल्द्वानी नगर निगम पिछले दस वर्षों से रोहित वार्ड नंबर 27 से पार्षद है। इससे पहले वह एमबीपीजी कालेज पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष रह चुके है। नगर निगम हल्द्वानी एससी आरक्षित सीट होती है, तो वह दावेदार है।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।