हल्द्वानीः बेरोजगार युवाओं का भविष्य बेचने पर आमादा है भाजपा सरकारः सुमित हृदयेश

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज उत्तराखंड डायट डीएलएड. प्रशिक्षु शिक्षकों के शिष्टमंडल ने हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश से उनके आवास पर मुलाकात कर उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक भर्ती में उनके साथ हो रहे अन्याय को लेकर मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ भाजपा की आदत बन गया है। पहले भर्ती घोटालों ने युवाओं के सपने चकनाचूर किये फिर पोस्ट ऑफिस में बाहरी युवाओं की नियुक्तियों से उत्तराखंड के युवाओं को छला अब प्राथमिक शिक्षक भर्ती में प्रदेश के बाहर के युवाओं को वरीयता देने से फिर से उत्तराखंड के युवाओं के सपने को चकनाचूर करने का कार्य किया जा रहा है।

प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। अब पानी सिर से ऊपर जा रहा है जिसको बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना छोड़ दे, अन्यथा शीघ्र ही कांग्रेस उत्तराखंड के युवाओं को लेकर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।