हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- बनभूलपुरा से लापता दो किशोरिया बरामद, मुज्जफरनगर और बरेली के चार लोग गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Haldwani News: विगत छह दिनों से बनभूलपुरा से लापता हुईं दो बेटियों तक आखिरकार पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों नाबालिक लड़कियों को मुजफ्फरनगर से बरामद कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने चैन की सांस ली है। आज एसएसपी प्रह्लाद मीणा ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।

बता दे कि बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के जवाहरनगर की रहने वाली छात्राओं में एक 9वीं और दूसरी 11वीं में पढ़ने वाली है। 9वीं में पढ़ने वाली छात्रा के घर दूसरी छात्रा किराएदार है। फिलहाल पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया है।
इस कांड में आमिल पुत्र अमीर हसन निवासी ग्राम बिहारी थाना सिखेडा जिला मुजफ्फरनगर उ०प्र, निशा उर्फ नूरीन पत्नि उजैर उर्फ आसिफ निवासी मृदाटोला थाना सहसवान जिला बदायूं उत्तर प्रदेश, उजैर उर्फ आसिफ पुत्र हफीज अहमद निवासी मृदाटोला थाना सहसवान जिला बदायूं उत्तर प्रदेश और अब्दुल समी उर्फ भोला पुत्र अब्दुल रशीद निवासी ला0न0 17 थाना बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।