हल्द्वानी: (बड़ी खबर)-गौलापार में बाघ ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, इस हाल में मिली लाश

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: गौलापार क्षेत्र में बाघ ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया, घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रविवार की सुबह गौलापार के जीतपुर रैक्वाल निवासी चनर सिंह सम्मल (60) रोजाना की भांति निकटवर्ती किशनपुर रेंज के प्रतापपुर जंगल में मवेशियों को चराने के लिए सुबह छोड़ आए और दोपहर लगभग 3:00 बजे अपने दो साथियों के साथ मवेशियों को घर वापस लेने गए हुए थे ।

इसी बीच चनर सिंह पर घात लगाए बैठे बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। उनके दो अन्य साथी सुरेश सिंह और जीवन सिंह करीब आधे घंटे तक उन्हें ढूंढते रहे, आधे घंटे के बाद उनका क्षत-विक्षत शव झाड़ियों में पड़ा देख उन्होंने मामले की सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा समूचे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।