हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- बाजार में चल अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई का सामान जब्त…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज नगर निगम ने एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, जिसमें बाजार क्षेत्र में कई अतिक्रमण कार्यों के समान को जप्त किया गया। वहीं कई के चालान काटे गए। सुबह शुरू हुए सिंधी चौराहे से अतिक्रमण हटाओ अभियान में बाजार क्षेत्र में पहुंचने के बाद कई जगह व्यापारी से नोक झोंक भी हुई। अभियान सिंधी चौराहे से चलकर मंगल पड़ाव तक चला। सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने बताया कि सड़क का चौड़ीकरण होना है, जिसके चलते सड़क के किनारे अतिक्रमण को हटाया जा रहा है जिससे चौड़ीकरण में कोई असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि अभी अभियान जारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।