हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-पुलिस ने खोज निकाले 43 लाख के खोए मोबाइल, देखिए कही आपका तो नहीं….

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। लंबे समय से खोए मोबाइलों को एसओजी की टीम ने खोज निकाला है। जिसके बाद आज एसएसपी पंकज भट्ट ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस एसओजी की टीम ने मिलकर कुल 328 मोबाइलों को खोज डाला है। आगे पढ़िए…

इससे पहले भी नैनीताल पुलिस सैकड़ों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आ चुकी है। इससे पहले लाखों के मोबाइल अभी तक बरामद कर चुकी है। आज अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि कुल 43,31, 000 लाख के मोबाइल पुलिस ने ढूंढ निकाले हैं, जिन्हें यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली समेत कई राज्य से बरामद किया गया है। देखिए मोबाइलों की पूरी लिस्ट –

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।