हल्द्वानी: (बड़ी खबर)-अब बिल्डर ने कॉलोनी काटी तो बिजली सबस्टेशन के लिए रखनी होंगी इतनी वर्ग मीटर जगह: कमिश्नर

खबर शेयर करें

Haldwani News: आयुक्त/ सचिव सीएम दीपक रावत ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में मंडल के पिटकुल, विद्युत और उरेड़ा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। कुमाऊं मंडल में कॉलोनी डेवलप करने वाले बिल्डर को कॉलोनी में सबस्टेशन के लिए 500 वर्ग मीटर लैंड रखना अनिवार्य होगा। इससे बड़ी कॉलोनी डेवलप होने के बाद सब स्टेशन बनने के लिए सरकारी विभागों को जमीन खोजने की कशमकश में समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। साथ ही सरकार पर सरकारी भूमि का भार भी कम होगा। आयुक्त ने विद्युत विभाग को इसकी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

कुमाऊं मंडल में 655305 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगेंगे। कुमाऊं में कार्यदाई संस्था सितंबर 2024 के तीसरे हफ्ते से कार्य शुरू करके जून 2026 तक पूरा कर देगी। आने वाले समय में स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी घटेगी और सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा। स्मार्ट मीटर लगाने और मेंटेनेंस के लिए 10 साल का कॉन्ट्रैक्ट है, जो कि 06 मार्च 2024 को हुआ है। जिसके अंदर 27 माह में मीटर को लगाने और 93 माह का अनुरक्षण का कार्य है।

कुमाऊं मंडल में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 6749 आवेदको ने आवेदन किया । जिसके सापेक्ष 1438 उपभोक्ताओं के यहां सोलर प्लांट लग चुके हैं। इस योजना के तहत 03 किलोवॉट प्लांट में लगभग 1 लाख 36 हजार का खर्चा आता है जिसमें केंद्र से 85 हजार और राज्य सरकार 51 हजार की सब्सिडी भी देती है। उपभोक्ता की बिजली खपत के बाद जितनी यूनिट एक्सेस/बचती है उन यूनिट को यूपीसीएल 5 रुपए 25 पैसे प्रति यूनिट की दर से उपभोक्ता को रिफंड करता है।pmsuryaghar.gov.in पोर्टल में जाकर उपभोक्ता आवेदन कर योजना का लाभ ले सकता है। सारी स्कीम, सब्सिडी की जानकारी पोर्टल में है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : जनहित के मुद्दों को सदन में उठाने पर विधायक सुमित हृदयेश का भव्य स्वागत

आयुक्त ने विद्युत विभाग को एटी एंड सी लॉस यानी ऊर्जा और कमर्शियल नुकसान को 12 प्रतिशत तक लाने के निर्देश दिए। मार्च 2024 में कुमाऊँ का ए टी एंड सी लॉस 12.47 प्रतिशत रहा है किंतु कई डिविजन का औसतन से अधिक नुकसान है जिसको कम किए जाने के भी निर्देश दिए।

जलजीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत विद्युत विभाग को कुमाऊं मंडल में 630 विद्युत कनेक्शन देने थे। जिसके सापेक्ष पेयजल विभाग ने 521 संयोजन की ही धनराशि जमा की और 416 योजनाओं में कनेक्शन हुए। आयुक्त ने कहा कि बिजली कनेक्शन के कारण लंबित योजनाओं में पेयजल विभाग विद्युत विभाग को तत्काल धनराशि जमा करे जिससे यथा शीघ्र कनेक्शन मिले। साथ ही कई जगह बोरिंग फेल होने का कारण भी योजनाओं में देरी हुई है इसके लिए पेयजल विभाग स्थल चिन्हित करते हुए विद्युत विभाग को बताए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: पुष्कर सिंह धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन

इस बैठक में मुख्य अभियंता विद्युत हल्द्वानी अतुल गर्ब्याल, रुद्रपुर नरेंद्र सिंह टोलिया, पिटकुल हितेंद्र सिंह हयांकी, एडीबी डी सी पांडेय, संयुक्त निदेशक राजेंद्र तिवारी, एस ई विद्युत नवीन मिश्रा, परियोजना अधिकारी उरेड़ा नैनीताल एस आर गौतम, चंपावत डी एस पटवाल, यू एस एन डी एस पटवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।