हल्द्वानी: (बड़ी खबर)-अवैध कब्जों एवं पट्टेदारों को मिलेंगा भूमिधरी अधिकार, जिलाधिकारी ने जारी किये निर्देश

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Haldwani: गुरुवार को जिलाधिकारी धीराज सिह गव्र्याल ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिले में वर्ग-4 की भूमि के अवैध कब्जों एवं पट्टेदारों को भूमिधरी का अधिकार प्रदान करते हुये विनियमितीकरण किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने-अपने तहसील स्तर पर प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण करें।

जिलाधिकारी ने कहा यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि जिले में वर्ग-4 के अवैध कब्जेदारों एवं पटटेदार कोई भी पात्र व्यक्ति भूमि के विनियमितीकरण के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये कि वे शीध्र प्राप्त आवेदनों की औपचारिकतायें पूर्ण करते हुये जिला कार्यालय को आख्या उपलब्ध करायें साथ ही अपने क्षेत्रान्तर्गत जहां वर्ग-4 की भूमि मे अवैध कब्जेदार/पटटेदार है को विनियमितीकरण के शासनदेश्रप्रक्रिया से अवगत कराते हुये इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति इस शासनादेश का लाभ प्राप्त कर सकेें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।