हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा कल, देखिए पूरा कार्यक्रम…

खबर शेयर करें

Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2 जून को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी 2 जून शुक्रवार को अपराह्न 1 बजे रीठासाहिब हैलीपेड चम्पावत से हैली द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 1ः15 बजे गौलापार स्टेडियम पहुंचकर कार द्वारा प्रस्थान कर 1ः30 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम में अधिकारियों के साथ बैठक कर विचार विमर्श करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी 3ः15 बजे एफटीआई हैलीपैड से बनबसा जिला चम्पावत को रवाना होंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।