हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-रानीबाग के पास गौला नदी में गिरी पिकअप, काठगोदाम निवासी चालक की मौत

खबर शेयर करें

Haldwani Crime News- नैनीताल रोड रानीबाग गौला झूला पुल चित्रशीला घाट के पास एक अनियंत्रित पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 फीट नीचे गोला नदी के गहरी खाई में जा गिरी। जिससे पिकअप सवार की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि पिकअप सवार हल्द्वानी से पहाड़ को जा रहा था।


इस दौरान उसकी नैनीताल रोड पर बारिश के चलते पिकअप अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से पिकअप चालक को रेस्क्यू कर बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा कि पिकअप चालक का नाम सूरज कुमार पुत्र राजकुमार निवासी काठगोदाम है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।