हल्द्वानीः (Big News)-यहां फटा गैस सिलेंडर, झोपड़ी खाक, महिला झुलसी

खबर शेयर करें

Haldwani News: हिम्मतपुर मल्ला क्षेत्र में एक गैस सिलेंडर फटने से झोपड़ी जलकर खाक हो गई और एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना तब हुई जब झोपड़ी में रखा सिलेंडर अचानक फट गया। विस्फोट के बाद झोपड़ी में आग लग गई, जिसमें एक महिला झुलस गई।

यह भी पढ़ें 👉  AISSEE 2025 Exam Date: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित, आधिकारिक नोटिस जारी

सूचना मिलने पर तुरंत महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। झोपड़ी एक बटाईदार की थी, जो खेतों में काम करता था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पटवारी भी पहुंच गए, जो अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और अन्य संबंधित अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।