हल्द्वानी: (बड़ी खबर)- सीएम पुष्कर धामी कल हल्द्वानी में, पढ़िए पूरी खबर…

खबर शेयर करें

Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जिला भ्रमण कार्यक्रम है।जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री 01 मार्च को प्रातः 11:35 बजे खटीमा, हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर मध्यान्ह 12 बजे आर्मी हैलीपेड हल्द्वानी पहुचेंगे। इसके बाद मध्यान्ह 12:25 बजे रामलीला मैदान, हल्द्वानी में नकल विरोधी कानून के उपलक्ष्य में भाजयुमो द्वारा आयोजित ‘आभार रैली’ में प्रतिभाग करेंगे। अपरान्ह 03:45 पर गौलापार हैलीपेड हल्द्वानी से टिहरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।