हल्द्वानी:(बड़ी खबर) यहां पकड़ा ऑनलाइन सट्टा, 15 लाख की नकदी के साथ 5 गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Haldwani News: नैनीताल पुलिस ने आज बड़े सट्टे का खेल पकड़ा है। पुलिस ने स्टोरियो से 15 लाख रुपए बरामद किए है।आज एसपी सिटी प्रकाश चंद्रा ने आज खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए 15 लाख की नकदी, 11 मोबाइल और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगल पड़ाव में आरोपियों द्वारा मैच फिक्सिंग के माध्यम से ऑनलाइन और ऑफलाइन से सट्टे का कारोबार चल रहा था। जो एक घर से संचालित हो रहा था। जिसमें पुलिस ने विशाल गुप्ता पुत्र मुकेश गुप्ता उम्र 20 वर्ष निवासी गली न० 9 रामपुर रोड हल्द्वानी के कब्जे से कुल 230000/ रु नकद एवं 02 मोबाइल फोन, रोहित गुप्ता पुत्र धर्मपाल गुप्ता उम्र-22 वर्ष निवासी धानमिल बरेली रोड हल्द्वानी के कब्जे से कुल 170000/ रु नकद एवं एक मोबाइल फोन, मनोज कुमार गुप्ता पुत्र गंगा शरण गुप्ता उम्र 43 वर्ष निवासी रामपुर रोड गली न० 9 हल्द्वानी जिला नैनीताल के कब्जे से कुल 8 लाख 1640 रु नगद एवं 06 मोबाइल फोन भिन्न कम्पनी एक ब्राउन लैदर बैग के अन्दर 03 अदद सट्टा रजिस्टर 03 अदद पैन, 01 कैलकुलेटर (सट्टा सरगना), अभिषेक अग्रवाल पुत्र ओमप्रकाश अग्रवाल उम्र 40 वर्ष सतीष कलौनी हीरानगर चे हल्द्वानी के कब्जे से कुल 50000 रु नकद एवं एक मोबाइल फोन फोन एक अदद बैग के अन्दर 01 अदद एसीईआर कम्पनी का लैपटॉप व चार्जर और मौ० कामिल पुत्र नाजिम खाँ उम्र-40 वर्ष, निवासी ला०न० 18 लाल स्कूल के पास थाना वनभूलपुरा वर्ष के कब्जे से कुल 250000 / रुपये नकद व एक अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया है।सट्टा सरगना मनोज कुमार गुप्ता रामपुर रोड के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम में एस आई संजीत राठौर, ललित कुमार, चंदन नेगी, संतोष बिष्ट और हितेंद्र वर्मा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।