हल्द्वानी :(बड़ी खबर)- बनभूलपुरा थानाध्यक्ष एसओ पाठक की बड़ी कार्यवाही, 95 किलो गौमांस के साथ दो गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Haldwani News: बनभूलपुरा थाने की कमान संभालने के बाद एस ओ प्रमोद पाठक ने एक के बाद एक बड़ी कार्यवाही की है। सट्टे से लेकर नशे के कारोबारियों तक हड़कंप मचा हुआ है। अब एक और बड़ी कार्यवाही प्रमोद पाठक द्वारा की गई है।

मुखबिर की सूचना पर बनभूलपुरा पुलिस ने निवासी छोटी रोड पप्पू का बगीचा इन्द्रानगर थाना वनभूलपुरा उम्र 25 वर्ष और निवासी छोटी रोड इन्द्रानगर थाना वनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 22 वर्ष को राजू की कुरैशी की मीट की दुकान छोटी रोड इन्द्रानगर वनभूलपुरा से प्रतिबंधित 95 किलो गोवंशीय पशु का गोमांस समेत गोकशी के औजारो ( 02 छोटी कुल्हाडी व 02 छुरी) बरामद की। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उस्मान कुरैशी निवासी लाइन नम्बर 17 के साथ मिलकर गौला के जंगल में आज सुबह गाय काटने तथा गाय के मांस को एक शादी के प्रोग्राम में बेचने के लिए गोमांस को दुकान में लाकर छोटे–छोटे टुकडे बना रहे थे। तभी एस ओ प्रमोद पाठक की टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

दोनों ने बताया कि पुलिस के आने से पहले उस्मान यहा से चला गया है। सूचना के बाद दौराने नायब तहसीलदार हरीश चन्द मौके पर पहुचे। जिनके द्वारा मिश्रित आवादी होने के कारण मीट की दुकान को सील करने की कार्यवाही की गयी। मौके पर ही पशु चिकित्साधिकारी डीसी जोशी द्वारा बरामद गौमांस का परीक्षण किया गया तथा माल को गौमांस होना बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: नाम बदलकर महिलाओं को जाल में फंसाकर धर्मांतरण और शोषण करने वाला मोहम्मद यूनुस गिरफ्तार

इस दौरान पुलिस टीम में SO प्रमोद पाठक थाना बनभूलपुरा, उनि मनोज पाण्डे, दिलशाद अहमद , अमनदीप सिंह, मुकुल बिष्ट , विरेन्द्र सिंह रावत शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: नाम बदलकर महिलाओं को जाल में फंसाकर धर्मांतरण और शोषण करने वाला मोहम्मद यूनुस गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।