हल्द्वानी: (बड़ी खबर)-74 लाख की धोखाधड़ी करने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर ने किया सरेंडर, पढिय़े पूरा मामला

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Haldwani: धोखाधड़ी के मामले में एमबीपीजी कॉलेज के समाज शास्‍त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर अशोक कुमार ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस असिस्टेंट प्रोफेसर की गिरफ्तारी को लेकर खोजबीन कर रही थी। जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र के शिवपुरी भवानीगंज निवासी पल्लवी गोयल ने समाजशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर पर 74 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। मुखानी थाना अध्यक्ष सुशील कुमार ने एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य को भी इस संबंध में पत्र लिखा था। आरोप था कि अशोक ने मई से अगस्त 2019 के बीच में अलग-अलग कामों का हवाला देते हुए करीब 63 लाख रुपए की धनराशि उधार ली थी। इसके बाद में मकान बेचने के नाम पर 11 लाख फिर से ले लिए थे।

पल्लवी गोयल ने 2019 में पुलिस का तहरीत सौंपी थी। जिसमें उन्‍होंने एमबीपीजी कॉलेज में समाजशास्त्र के सहायक प्रोफेसर अशोक कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का अरोप लगाया था। इसके अलावा तहरीर में कहा गया था कि अशोक ने हल्द्वानी के अमरावती बस्ती फेज-1ए मल्ली बमौरी हरि नगर स्थित 1700 वर्ग फुीट के मकान को महिला के नाम करने की बात कही। इसके लिए भी अशोक ने महिला से करीब 11 लाख रुपए यह कहकर मांग लिए कि मकान की कीमत ज़्यादा है। कुल मिलाकर अशोक ने 74 लाख रुपए ले लिए।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breaking: उत्तराखंड में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, एनडी. तिवारी के भतीजे बलुटिया ने दिया इस्तीफा

जिसके बाद अशोक नने पैसे वापस नहीं किये। जिससे परेशान होकर महिला ने पुलिस में शिकायत की है। मुखानी थाना एसओ सुशील कुमार ने बताया कि अशोक कुमार से उनकी तरफ की बात जानने के लिए फफोन किया गया था लेकिन वह बंद था। पिुलहाल उनके खिलाफ धारा 420 में मुकदमा दर्ज किया गया था।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page