हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- गौला खनन को लेकर मिली सैद्धांतिक सहमति, पढ़िए पूरी खबर…

खबर शेयर करें

Haldwani News कुमाऊं की लाइफलाइन माने जाने वाली गौला नदी को 28 फरवरी तक लीज का विस्तारीकरण की स्वीकृति केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने दे दी है। विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि 28 फरवरी तक अभी सैद्धांतिक सहमति मिली है तथा जल्द ही आगे लीज का विस्तारीकरण हो जाएगा। इसके लिए कार्रवाई अभी से प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने वाहन स्वामियों से अनुरोध किया है कि वह अपने वाहनों को रिलीज करा कर तथा अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर जल्द ही गौला नदी में खनन कार्य सुचारू करने में अपना सहयोग दें ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।