हल्द्वानी: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर भूपेश बिष्ट ने दी बधाई

खबर शेयर करें

Haldwani News: रांची में लोजपा (रामविलास) पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक हुई। इस बैठक में रामविलास पासवान को बड़ी भूमिका मिली है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। रांची में पार्टी की हुई राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक में इस पर फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चौखुटिया: सुर सम्राट स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी के जन्मोत्सव पर लोककलाकारों के सुरों में झूमी गेवाड़ घाटी

इस पर लोक जनशक्ति पार्टी के कुमाऊं प्रभारी भूपेश बिष्ट ने बधाई देते हुए कहा कि चिराग पासवान के दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर युवाओं में नया उत्साह और जोश जगा है। इस महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा। जो पार्टी की विकास यात्रा को नई गति देने में सहायक होगा। भूपेश बिष्ट ने कहा कि सांसद चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों को छूएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होगी।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।